Tuesday, 01 July 2025

अन्य ख़बरे

कोरोना से ज्यादा लू की चिंता, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा : गर्मी अभी और प्रचंड

Paliwalwani
कोरोना से ज्यादा लू की चिंता, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा : गर्मी अभी और प्रचंड
कोरोना से ज्यादा लू की चिंता, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा : गर्मी अभी और प्रचंड

दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का बुरा हाल है। यहां कई जिलों में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। कहीं-कहीं तो उमस और बढ़ते तापमान ने लोगों को जीना तक मुहाल कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान और भी अधिक रहने वाला है, इसका मतलब है कि गर्मी अभी और प्रचंड होने वाली है। 

कहां कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, हीट वेव से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है। पश्चिमी राजस्थान में इसका कहर जारी रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ में आने वाले पांच दिनों तक लू चलती रहेगी। यही हाल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रहेगा। यहां दो मई के बाद पारे में बमुश्किल एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र में भी हीट वेव से राहत नहीं मिलेगी। 

क्या रहेगा आपके यहां का तापमान 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा। गुजरात में पारा 45 डिग्री तक जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तराखंड में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। बिहार में पारा 39 डिग्री तो झारंखड में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

कोरोना से ज्यादा लू की चिंता 

समय से पहले पड़ रही भीषण गर्मी के कारण भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया की एक अरब से ज्यादा आबादी भयंकर गर्मी और लू की चपेट में है। वैज्ञानिकों ने इस प्रचंड मौसम का कारण जलवायु परिवर्तन बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल कोरोना की संभावित चौथी लहर से ज्यादा चिंता की बात लू है। लोग गर्मी के कारण ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। उधर, दिल्ली स्थित मौसम विभाग कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत में पारा 47 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News