Wedding Insurance : कोरोना में शादी हुई कैंसल तो मिलेंगे 10 लाख रुपये! जाने क्या है प्रोसेस
नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण फिर से दहशत है. कई देशों में फिर से लॉकडाउन की स्थिति बन गई है. भारत में भी ओमिक्रॉन के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. माना जा रहा है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ सकती है.
हालांकि दो कोरोना की दो लहर गुजर जाने के बाद, जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा था. लोग फिर से पहले की तरह शादी, फ़ंक्शन और ट्रैवल प्लान कर रहे थे. लेकिन, अब फिर से महामारी तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.
Life Insurance: केवल 1 रुपये में पाए 2 लाख का बीमा कवर, दुख की घड़ी में बनेगा सहारा, जानिए डिटेल्स
Wedding Insurance : 10 लाख रुपये का मिलेगा कवर
कोरोना को लेकर राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत अब दिल्ली में शादी या किसी तरह के फंक्शन में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों ने जनवरी, फरवरी में शादियों की बुकिंग कर रखी है, उन लोगों की टेंशन बढ़ गई है. कई लोगों ने आर्थिक नुकसान के बावजूद शादियां कैंसिल कराने लगे हैं. अगर आपने भी ऐसा किया है तो आपके लिए काम की खबर है. अब आपको कोरोना के दौरान शादी कैंसिल कराए जाने पर 10 लाख का फायदा मिल सकता है. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं करने होंगे.
Gold Price Today : सस्ता हो रहा सोना खरीदना, वही चाँदी में थोड़ी बढ़ोतरी
वेडिंग इंश्योरेंस है बड़े काम की चीज
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नई गाइडलाइंस की वजह से इस साल भी कई शादियां कैंसल हो सकती हैं. वहीं, बैंकेट हॉल, मैरिज हॉल, फार्म हाउस आदि की बुकिंग लाखों में होती है, ऐसे में बुकिंग कैंसल करने पर कई बार ये लोग पैसे वापस करने से मना कर देते हैं. देश में कई कंपनी ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको वेडिंग इंश्योरेंस देती है.
देश की कई इंश्योरेंस कंपनियां आपको शादी का भी इंश्योरेंस बेचती हैं. इससे आपकोशादी कैंसिल होने से लेकर आपके जेवर चोरी होने तक और शादी के अचानक बाद एक्सीडेंट होने पर आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराई जाती है.
LIC का धमाकेदार प्लान: केवल 1 रुपये में मिलेगा एक करोड़ का फायदा, जानिए कैसे
Wedding Insurance : जानिए कैसे मिलेगा लाभ
अगर आपने अपनी शादी का इंश्योरेंस कराया है तो आपको नुकसान नहीं होगा. दरअसल, इसमें इंश्योरेंस कंपनियां शादी के लिए पहले से पैकेज तैयार करके रखती हैं. वहीं, कुछ कंपनियां जरूरत के हिसाब से भी पैकेज ऑफर करती हैं.
Wedding Insurance : इन पर मिलेगा इंश्योरेंस
सुपरहिट बिजनेस : हर महीने 2 लाख रुपये की कमाई के लिए शुरू करें यह धंधा, 90% मिलेगी सरकार से सब्सिडी
Wedding Insurance : कैसे तय होती है रकम?
गौरतलब है कि वेडिंग इंश्योरेंस का सम एश्योर्ड इस बात पर तय होता है कि आपने कितने का बीमा कराया है. सबसे खास बात कि अगर आपने शादी की तारीख बदली है तो भी आप दावा क्लेम कर सकते हैं. इसमें आपके इंश्योर्ड राशी से सिर्फ 0.7 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक ही प्रीमियम लगता है. यानी अगर आपने 10 लाख रुपये का वेडिंग इंश्योरेंस कराया है तो आपको 7,500 से 15,000 रुपये तक का प्रीमियम देना होगा.
Wedding Insurance : इन परिस्थितियों में नहीं मिलेगा क्लेम
Cryptocurrency : 24 घंटे में 6100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न, 50 हजार के बने 31 लाख रुपए
Wedding Insurance : जानिए क्या है इसका प्रोसेस
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →