📅 Sunday, 27 September 2026 | 08:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

उत्तराखंड : वाहन खाई में गिरा : 4 लोगों की मौत : एक युवती गंभीर रूप से घायल

📅 04 May 2024, 08:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तराखंड : वाहन खाई में गिरा : 4 लोगों की मौत : एक युवती गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड : वाहन खाई में गिरा : 4 लोगों की मौत : एक युवती गंभीर रूप से घायल

देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

सुबह MDT के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड, मसूरी पर गाड़ी गिर गई हैं। फायर स्टेशन मसूरी व फायर स्टेशन देहरादून से रेस्क्यू के लिए फायर यूनिट भेजी गई। गाड़ी में 6 लोग थे जिसमे से 3 लोगो की मौके पर मृत्यु हो गई थी तथा 3 घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें