📅 Sunday, 27 September 2026 | 07:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

ननद ननदोई के अत्याचार से पीड़ित महिला ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

📅 02 October 2023, 12:38 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ननद ननदोई के अत्याचार से पीड़ित महिला ने थाने में लगाई न्याय की गुहार
ननद ननदोई के अत्याचार से पीड़ित महिला ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

महगांव कौशाम्बी :

चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव की महिला सफीना पत्नी समसार को उसके ननद ननदोई के द्वारा उत्पीड़ित किए जानें से वह परेशान है सफीना ने चरवा थाने में शिकायती प्रार्थना देकर बताया कि उसका पति मुंबई में रहकर काम करता है और वह उसके छोटे बच्चे के साथ घर में रहती हैं।

उसका ननदोई सद्दाम अपनी पत्नी फरजाना के साथ गांव में ही रहता है और उसको दोनों मिलकर आए दिन गाली गलौज देते हैं तथा घर में रहने नही दे रहे हैं। सफीना घर पर रहती है तो सद्दाम उसके कमरे में आ जाता हैं साथ ही सद्दाम ने सफ़ीना के सारे जेवरात ले जाकर मनौरी में गिरवी रख दिया है। सफ़ीना ने आरोप लगाया की घर में रखा घरेलू समान को क्षतिग्रस्त कर देता है। साथ ही उसको जान से मार डालने की धमकी भी देता है। सुचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए जांच में जुट गई है।

रजनीश कुमार

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें