Monday, 16 June 2025

अन्य ख़बरे

रेप पीड़िता की मां का इलाज करना डॉक्टर को पड़ा भारी, डॉक्टर को बदमाशों ने पेड़ पर बांधकर पीटा

paliwalwani
रेप पीड़िता की मां का इलाज करना डॉक्टर को पड़ा भारी, डॉक्टर को बदमाशों ने पेड़ पर बांधकर पीटा
रेप पीड़िता की मां का इलाज करना डॉक्टर को पड़ा भारी, डॉक्टर को बदमाशों ने पेड़ पर बांधकर पीटा

बिहार.

बिहार के गया जिले में एक पीड़िता का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को बदमाशों ने पेड़ बांधकर पीटा। किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित डॉक्टर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पेड़ से बंधे डॉक्टर की रस्सी को एक पुलिसकर्मी खोलता दिख रहा है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

धर्म नगरी गयाजी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा गया है. पेड़ से बंधा हुआ व्यक्ति पूरी तरह खून से लथपथ है.

ग्रामीण बने रहे मूकदर्शक

गया के गुरपा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला के इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया। जब डॉक्टर महिला के घर पहुंचे तो आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद बदमाश डॉक्टर को मारते पीटते रहे। इस दौरान ग्रामीण मूकदर्शक बनकर इसे देखते रहे। किसी ने भी डॉक्टर को बचाने की कोशिश नहीं की। इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित डॉक्टर को पुलिस ने इलाज के लिये स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

3 लोगों ने किया था गैंगरेप

बताया जा रहा है कि 2021 में इसी घर की एक किशोरी के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान कई लोगो पर मामला दर्ज कराया गया था। हाल ही में पीड़िता के द्वारा कोर्ट में गवाही दी थी। जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के द्वारा लगातार केस उठाने की धमकी दिया जा रहा था।

घर का सदस्य समझकर पीटा

बुधवार को इसी घर मे किसी महिला की तबियत खराब हो गई थी जहां पास के एक डॉक्टर को बुलाया गया था। जब इलाज के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा रहे आरोपी घर मे घुस कर मारपीट करने लगे,सभी बदमाशो ने डॉक्टर को घर के सदस्य समझ कर उसे पीटते हुए बाहर लाया और उसे पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी,पिटाई से डॉक्टर लहूलुहान हो गया।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि डॉक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार में अराजक स्थिति

तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है. गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया. 20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है, इसलिए जिसकी जहां मर्जी जैसे मर्जी कानून को लोग हाथों में ले रहे है. बिहार में अराजक स्थिति है. मुख्यमंत्री अचेत है, सरकार नशे में है. अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News