📅 Monday, 14 September 2026 | 11:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,510 🥈 चांदी (1kg): ₹215,900 🌧️ उज्जैन: 26°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
अन्य ख़बरे

कुलगाम में आतंकी हमला हुआ, छत्तीसगढ़ को मिला जख्म : धर्म पूछकर हत्या की… कब तक बेगुनाह होंगे कुर्बान?

📅 02 August 2026, 12:09 AM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुलगाम में आतंकी हमला हुआ, छत्तीसगढ़ को मिला जख्म : धर्म पूछकर हत्या की… कब तक बेगुनाह होंगे कुर्बान?
कुलगाम में आतंकी हमला हुआ, छत्तीसगढ़ को मिला जख्म : धर्म पूछकर हत्या की… कब तक बेगुनाह होंगे कुर्बान?

धर्म पूछकर ली जान… कब तक बेगुनाह होंगे कुर्बान?

कुलगाम. 

के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें जख्म मिला छत्तीसगढ़ को। हमले में सक्ती जिले के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। देश सरकार की तरफ से दोनों मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान हुआ।

दरअसल, आतंकियों ने वहां मजदूरी करने गए दोनों मृतकों का नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की। जिसपर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि ये किसकी सफलता है केंद्र की या राज्य की। आरोप लगाया कि राज्य में लोगों को काम नहीं मिलता मजबूरन पलायन करना पड़ता है। आरोपों को खारिज करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा ये बेहद कायरता पूर्ण घटना है। सुरक्षा बल जल्द मुंहतोड़ जवाब देंगे,सांसद संतोष पांडे ने पलायन में कमी आने का दावा किया।

कुलगाम के इस आतंकी हमले ने एक बार फिर आतंकियों की धर्म पूछकर हत्या पर सवाल उठा दिए हैं। विपक्ष का सीधा-सीधा कटाक्ष है कि कश्मीर में बदलाव और सुधार के दावों का सच्चाई सामने है, प्रदेश से पलायन रुका नहीं है। मांग की गई है कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। सवाल है कि क्या आतंकी हमले और पलायन पर उठाया गया सवाल सही है या कोरी सियासत ?

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें