📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 58,000 के पार

📅 03 September 2021, 12:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 58,000 के पार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 58,000 के पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार होते हुए देखा जा रहा है. आज शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 130.91 प्वाइंट की मजबूती के साथ 57,983.45 के स्तर पर खुला है. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी  28.3 प्वाइंट की मजबूती के साथ 17,262.45 के स्तर पर खुला है. आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 58,114.28 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया है. वहीं निफ्टी ने भी 17,311.95 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पहली बार 58 हजार के पार पहुंच गया है.

गुरुवार को 514.33 प्वाइंट की मजबूती के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स

वीकली एक्सपायरी के दिन यानी गुरुवार को कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 514.33 प्वाइंट की मजबूती के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 157.90 प्वाइंट की मजबूती के साथ 17,234.15 के स्तर पर बंद हुआ था. गुरुवार को निफ्टी ने 17,245.50 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया था. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.44 प्वाइंट की मजबूती के साथ 57,423.65 के स्तर पर खुला था. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 19.15 प्वाइंट की मजबूती के साथ 17,095.40 के स्तर पर खुला था. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें