📅 Monday, 28 September 2026 | 11:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

विधायक की शर्मनाक हरकत : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूम रहे थे, एतराज पर करने लगे गाली-गलौज

📅 03 September 2021, 01:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विधायक की शर्मनाक हरकत : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूम रहे थे, एतराज पर करने लगे गाली-गलौज
विधायक की शर्मनाक हरकत : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूम रहे थे, एतराज पर करने लगे गाली-गलौज

राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने शर्मनाक हरकत की है। कपड़े उतारकर वो चलती ट्रेन में घूम रहे थे। गंजी और अंडरवियर पहनकर टहल रहे थे। गोपाल मंडल के गंजी-जांघिया में देखकर कोच में मौजूद दूसरे पैसेंजर ने कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद विधायक गोपाल मंडल ने आपत्ति जताने वाले पैसेंजर के साथ गाली-गलौज करने लगे। चलती ट्रेन में कोच के अंदर जमकर हंगामा हुआ। बवाल के बाद ट्रेन में स्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम पहुंची। विधायक गोपाल मंडल और पैसेंजर को समझाने की कोशिश की।

गोपाल मंडल के हरकत से हुए हंगामे के बीच ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन को क्रॉस कर चुकी थी। इस बात की पुष्टि RPF ने भी की है। दरअसल, तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच के सीट नंबर 13, 14 और 15 पर गोपाल मंडल सफर कर रहे थे। वहीं, जहानाबाद के रहने वाले प्रह्लाद पासवान अपने परिवार के साथ A-1 कोच में ही सीट नंबर 22-23 पर थे। पटना जंक्शन से नई दिल्ली का दोनों का टिकट था।

गंजी और अंडरवियर पहने टॉयलेट गए थे गोपाल मंडल

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल कोच में कपड़े खोलकर गंजी और अंडरवियर पहने टॉयलेट गए थे। जब वो वापस लौटे तो प्रह्लाद ने आपत्ति जताई। महिला यात्रियों का हवाला दिया। मगर गोपाल मंडल कुछ समझने को तैयार नहीं थे। बल्कि उल्टा हंगामा करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रेन में मौजूद आरपीएफ टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की रेल पुलिस को सूचना दी। जब ट्रेन वहां पहुंची तो यूपी की रेल पुलिस आई।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें