📅 Sunday, 11 October 2026 | 12:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

नाबालिग को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : आरोपी को जेल भेजा

📅 19 May 2022, 01:43 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाबालिग को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : आरोपी को जेल भेजा
नाबालिग को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : आरोपी को जेल भेजा

कांकेर :  पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनुराग झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है प्रार्थी की बहन दिनांक 11मई 2022 के रात्रि करीबन 4 : 00 बजे गुमशुदा हो गई है. प्रार्थी ने आशंका व्यक्त की थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था. विवेचना दौरान अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया गया. पतासाजी के दौरान अपहृता को आरोपी सन्नीराम उसेण्डी पिता बिरसिंग उसेण्डी उम 21 साल निवासी खेडेगाव थाना दुर्गकोंदल के कब्जे से ग्राम खेड़ेगांव दुर्गकोंदल में बरामद किया गया. अपहृता से पुछताछ किया गया. अपहृत बालिका ने बताया कि आरोपी सन्नीराम उसेण्डी ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जा दुष्कर्म किया है. जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी सन्नीराम को अंतर्गत धारा 363 366,376,376 (2)(ढ) भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट में आज दिनांक 18 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया हैं. आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें