दिवाली पर राम रहीम ने बनाया म्यूजिक वीडियो, मिले 40 लाख से ज्यादा लाईक, पैरोल पर बाहर है डेरा सच्चा सौदा का चीफ
चालीस दिनों की पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम ने दिवाली पर एक वीडियो लॉन्च किया। खास बाद है कि लॉन्चिंग के 22 घंटे के भीतर ही वीडियो को 42 लाख लोगों ने लाईक किया। राम रहीम रेप और हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। हाल ही में उसे जेल प्रशासन ने पैरोल पर रिहा किया था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन हरियाणा सरकार का कहना था कि पैरोल देना जेल के अधिकारियों का काम है। खास बात है कि हरियाणा की आदमपुर सीट से उप चुनाव भी इस दौरान होना है।
कांग्रेस के विधायक रहे कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने यहां से कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राम रहीम को चुनाव का रुख बदलने के लिए मैदान में उतारा गया है।
राम रहीम का आश्रम हिसार के पास के सिरसा जिले में है। हिसार पर उसका खासा असर माना जाता है। राजनीतिक हलकों में ये बात जोरशोर से चल रही है कि हमेशा चुनाव के आसपास ही राम रहीम को बीजेपी सरकारें पैरोल पर रिहा कर देती हैं, जिससे चुनाव में फायदा उठाया जा सके।
दिवाली पर रिलीज हुए वीडियो में गाने का कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर खुद रामरहीम को बताया गया है। यूट्यूब पर चल रहे वीडियो की स्ट्रिप के मुताबिक राम रहीम ने इसे खुद तैयार किया है। ये वीडियो दिवाली के दिन ही लॉन्च किया गया था। रंग बिरंगे कपड़ो में राम रहीम को वीडियो में कहते देखा जा रहा है कि वैसे दिवाली एक दिन का त्यौहार है लेकिन गुरु जी की कृपा से उनके लिए रोज दिवाली है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
42.30 लाख बीपीएल किसानों को तीन महीने तक मिलेगा मुफ्त अनाज : नागपुर में कार से लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश से बरामद
किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न : मोदी सरकार की सांप्रदायिक-कॉर्पोरेटपरस्त तथा कृषि विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान
Traffic Police Vehicle Seize Rules: ट्रैफिक पुलिस जब्त कर सकती है आपकी कार-बाइक? जानिए गाड़ी छुड़ाने का पूरा प्रोसेस और अपने अधिकार