📅 Sunday, 27 September 2026 | 10:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

सेवानिवृत्ति पर श्री विनोद कुमार पाठक को जनसंपर्क विभाग ने दी विदाई

📅 30 July 2021, 11:48 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेवानिवृत्ति पर श्री विनोद कुमार पाठक को जनसंपर्क विभाग ने दी विदाई
सेवानिवृत्ति पर श्री विनोद कुमार पाठक को जनसंपर्क विभाग ने दी विदाई

रतलाम. जिला जनसंपर्क कार्यालय रतलाम में सहायक वर्ग 2 के पद पर पदस्थ श्री विनोद कुमार पाठक 38 साल की शासकीय सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए. जिला जनसंपर्क कार्यालय पर श्री पाठक को भावभीनी विदाई दी गई. जिला जनसंपर्क अधिकारी शकील अहमद खान ने श्री विनोद पाठक का शाल, श्रीफल से सम्मान कर स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया. श्री खान ने इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद वे अपना समय परिवार एवं समाज के हित में व्यतीत करें और अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों को निभाएं. इस अवसर पर श्री पाठक का स्वागत चंद्रशेखर राठौर, नरेंद्र सिंह डोडिया, आशीष दशोत्तर, जितेंद्र अग्रवाल, हेमेंद्र उपाध्याय, नगेंद्र सिंह झाला एवं स्टाफ सदस्यों ने किया. श्री विनोद पाठक ने अपने अभिवादन के प्रत्युत्तर में कहा कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पूरा सेवाकाल निर्विघ्न संपन्न हुआ. जनसंपर्क विभाग की सेवाएं उनकी स्मृतियों में सदैव बनी रहेगी. सेवाकाल के दौरान इंदौर, उज्जैन, खरगोन, शाजापुर ,मंदसौर, नीमच एवं रतलाम ज़िलों में कर्तव्य निर्वहन के दौरान सभी का पूर्ण सहयोग मिलने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क. जगदीश राठौर...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें