अन्य ख़बरे

दमदार फास्‍ट चार्जिंग : पलक झपकते ही होगा फोन चार्ज ये स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

Paliwalwani
दमदार फास्‍ट चार्जिंग : पलक झपकते ही होगा फोन चार्ज ये स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स
दमदार फास्‍ट चार्जिंग : पलक झपकते ही होगा फोन चार्ज ये स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

Redmi K50 सीरीज स्मार्टफोन के कुछ मुख्य फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यह एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, इसमें दमदार फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

खबरों के अनुसार, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वर्ष 2022 की शुरुआत में अपना नया लाइनअप लॉन्च कर सकती है। कंपनी Redmi K50 सीरीज, Redmi K30 सीरीज और Redmi K40 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। Redmi K50 सीरीज के टॉप-एंड वेरिएंट की बात करें तो इनमें Redmi K50, Redmi K50 Pro औरRedmi K50 Pro+ शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : SBI दे रहा है शानदार मौका : हर महीने होगी 60 हजार रुपए की कमाई, जानें कैसे?

यह भी पढ़े : LIC Superhit Policy : 4 प्रीमियम भरे और घर बैठे पाएं 1 करोड़ रूपए, जानिए कैसे?

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर Redmi K50 मॉडल के बारे में जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार, यह फोन हाई क्‍वॉलिटी स्‍क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें स्‍नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट भी दिया जा सकता है। यह फोन 108 मेगापिक्सल के मेन सेंसर से लैस होगा। वहीं, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी फोन में दिया जा सकता है। Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन्स में जेबीएल के स्टीरियो स्पीकर दिए जा सकते हैं। वहीं, इसमें एक्स-एक्सिस मोटर भी दी जा सकती है।

यह भी पढ़े : 30 की उम्र में कैसे बनें करोड़पति : हर दिन सिर्फ इतने रुपये बचाकर बन जाएंगे करोड़पति, जानिए 

यह भी पढ़े : Stock Market : 6 रुपये वाला स्टॉक हुआ ₹254 का, निवेशकों के एक साल में 1 लाख के बन गए ₹42 लाख

इससे पहले इस सीरीज के बारे में बताया गया था कि इसमें मौजूद 3 स्मार्टफोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, Redmi K50 में 48 मेगापिक्सल का रियर सेंसर, Redmi K50 Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और Redmi K50 Pro+ मॉडल में 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, Redmi K50 Pro+ में 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। बाकी के वेरिएंट्स में अधिकतम 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News