📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

PM KISAN : क्या आपकी आई 10वी क़िस्त, अगर नहीं तो तुरंत कर ले ये सुधार

📅 06 January 2022, 12:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PM KISAN : क्या आपकी आई 10वी क़िस्त, अगर नहीं तो तुरंत कर ले ये सुधार
PM KISAN : क्या आपकी आई 10वी क़िस्त, अगर नहीं तो तुरंत कर ले ये सुधार

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पीएम किसान योजना के तहत किसानों का 10वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है. किसानों को भेजे गए मैसेज में दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2022 को दिन में 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी की. मैसेज में यह भी जानकारी दी गई है

आवेदन में इन गलतियों से अटकेगा पैसा

1. इस आवेदन में किसान का नाम 'ENGLISH' में होना जरूरी है. इसलिए जिस किसान का नाम आवेदन में 'HINDI' में है, कृपया नाम संशोधित करें.

2. आवेदन में आवेदक का नाम और बैंक अकाउंट में आवेदक का नाम अलग नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा है तो किसान को अपने बैंक शाखा जा कर बैंक में अपना नाम आधार और आवेदन में दिये गए नाम के अनुरूप करना होगा.

3. बैंक के IFSC कोड लिखने में गलती नहीं होना चाहिए.

4. बैंक अकाउंट नंबर सही लिखा होना चाहिए.

5. किसान अपना एड्रेस सही से चेक आकर लें क्योंकि गांव के नाम में गलती नहीं होना चाहिए.

6. इस तरह की गलतियां अगर हुई है तो उनमें सुधार जरूरी है वरना आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे. इन त्रुटियों में सुधार के लिए आधार सत्यापन जरूरी है. आधार सत्यापन के लिए किसान अपने निकटतम CSC/वसुधा केंद्र/ सहज केंद्र से संपर्क करें.

ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं गलतियां

1. इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

2. अब आपको उपर की ओर एक लिंक फॉर्मर्स कॉर्नर दिखेगा. यहां क्लिक करें. 

3. अब आपको आधार एडिट का एक लिंक दिखेगा, इस पर आपको क्लिक करना होगा.

4. इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उस पर आप अपने आधार नंबर को करेक्ट कर सकते हैं.

5. इसके अलावा अगर खाता संख्या गलत हो भर दिए हैं और आप अपने खाता संख्या में कोई परिवर्तन कराना चाहते हैं तो आपको अपने कृषि विभाग कार्यालय में या लेखपाल से संपर्क करना होगा. वहां पर जाकर आप इसकी हुई गलती में सुधार करवा सकते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें