📅 Sunday, 27 September 2026 | 06:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

संपत्ति के लिए संतान का कत्ल : सौतेली मां ने घोंटा गला

📅 17 October 2023, 12:41 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संपत्ति के लिए संतान का कत्ल : सौतेली मां ने घोंटा गला
संपत्ति के लिए संतान का कत्ल : सौतेली मां ने घोंटा गला

गाजियाबाद :

  • गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी के पीली कोठी क्षेत्र में रविवार की शाम सौतेली मां रेखा ने 11 साल के शब्द उर्फ शब्बी की घर में ही चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सहेली पूनम की मदद से पेट और पैर पर पत्थर बांधकर शव को आंगन के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्चे के लापता होने का नाटक करने लगी लेकिन घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने उसकी पोल खोल दी। पुलिस ने सोमवार दोपहर को उसे और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
  • शब्द के पिता राहुल सेन गोविंदपुरी में ही सैलून चलाते हैं। उनके पिता महिपाल उनके साथ ही थे। रविवार की शाम घर पर रेखा और शब्द ही थे। राहुल और महिपाल रात आठ बजे घर लौटे तो रेखा ने बताया कि शब्द लापता हो गया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि रविवार शाम चार बजे शब्द घर के अंदर गया और फिर बाहर नहीं निकला। घर से सहेली पूनम बाहर जाती नजर आई। इससे रेखा और पूनम पर शक गया। 

    एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पूछताछ में रेखा और पूनम ने जुर्म कुबूल कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया है कि वह शब्द को पसंद नहीं करती थी। उसे जरा-जरा सी बात पर पीटती थी।

    संपत्ति बंटने के डर से की हत्या

    एसीपी ने बताया कि रेखा ने संपत्ति का बंटवारा होने के डर से हत्या की। उसकी सगी बेटी चार साल की है। उसका कहना है कि बड़ा होने पर संपत्ति शब्द को मिल जाती, इसलिए सहेली के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर हत्या कर दी।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें