📅 Sunday, 27 September 2026 | 06:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

तालाब में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

📅 26 June 2021, 04:28 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तालाब में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग, दोनों की मौत
तालाब में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

हिमाचल. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मां-बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में डूब रहे दस साल के बेटे अभिषेक को बचाने के लिए मां रजा देवी ने भी छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना जोगिंद्रनगर की पंचायत टिकरू में हुई। बताया जा रहा है कि मां-बेटा खेतों में काम करने के लिए निकले थे।

बेटा अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी। बेहोशी की हालत में मां-बेटे को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी काफी समय बाद मिली। मां-बेटे की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। अभिषेक के पिता अच्छर सिंह आईटीआई में सेवारत हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें