📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,520.55 ▼ -1,375.15 (-1.86%) • निफ्टी 50: 22,683.75 ▼ -456.75 (-1.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

IPL Update : सनराइजर्स हैदराबाद का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

📅 22 September 2021, 06:03 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IPL Update :  सनराइजर्स हैदराबाद का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
IPL Update : सनराइजर्स हैदराबाद का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली . लंबे अंतर के बाद यूएई में शुरू हुए आईपीएल से एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. सनराइजर्स हैदराबाद का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद उसके संपर्क में आए 6 अन्य सदस्यों को आइसोलेशन में भेजा गया है. 

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मैच की शुरुआत से पहले जो RT-PCR का टेस्ट होता है, उसमें ये रिजल्ट निकला है. इसके बाद उनके संपर्क में आए हुए प्लेयर्स और स्टाफ को आइसोलेशन में डाल दिया गया है. 

जिन सदस्यों को आइसोलेट किया गया है, उनमें विजय शंकर (प्लेयर), विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फीजियो), अंजना वन्नन (डॉक्टर), तुषार खेडकर (लॉजिस्टिक मैनेजर), पीए. गणेशन (नेट बॉलर) शामिल हैं.  टीम के बाकी सदस्यों और स्टाफ का भी RT-PCR टेस्ट किया गया है, जिनमें सभी का रिजल्ट नेगेटिव आया है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें