📅 Sunday, 06 September 2026 | 09:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

हाई कोर्ट ने पूछा : सहारा समूह कब लौटाएगा लोगों का पैसा : 27 अप्रैल तक जानकारी मांगी

📅 22 April 2022, 01:43 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हाई कोर्ट ने पूछा : सहारा समूह कब लौटाएगा लोगों का पैसा :  27 अप्रैल तक जानकारी मांगी
हाई कोर्ट ने पूछा : सहारा समूह कब लौटाएगा लोगों का पैसा : 27 अप्रैल तक जानकारी मांगी

पटना : पटना हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया (Sahara India) की विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं के जमा पैसों के भुगतान को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 27 अप्रैल 2022 तक जानकारी मांगी है. कोर्ट ने जानना चाहा है कि जनता के पैसे उन्हें किस तरह और कितनी जल्दी लौटाया जाएगा. न्यायाधीश संदीप कुमार की एकलपीठ ने प्रमोद कुमार सैनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 27 अप्रैल 2022 तक अगर नहीं बताया जाता है तो हाई कोर्ट उचित आदेश पारित करेगा.

अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि अदालत में 2000 से ज्यादा हस्तक्षेप याचिकाएं दायर हैं और सहारा की कई स्कीमों की अवधि पूरी होने बाद भी पैसे नहीं लौटाए जा रहे हैैं. अगली सुनवाई फिर 27 अप्रैल 2022 को होगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें