📅 Wednesday, 28 October 2026 | 12:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,500 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

Haryana Congress Candidates List : 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

📅 07 September 2024, 01:46 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Haryana Congress Candidates List : 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
Haryana Congress Candidates List : 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

हरियाणा. कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर अपने 31 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।  कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में अपने मौजूदा सभी 28 विधायकों में से 27 विधायकों पर विशवास जताते हुए उनको दोबारा से चुनावी मैदान में उतारा है। बाद में पानीपत जिले की इसराना (आरक्षित) सीट से बलबीर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई है। इस तरह पहली खेप में 32 उम्मीदवार तय किये गये हैं।

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से प्रत्याशी बनाया है। पिछले दिनों जजपा से कांग्रेस में आए जजपा विधायक रामकरण काला को शाहाबाद और सरकार से अपना समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को नीलोखेड़ी से टिकट दिया गया। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान खुद होडल से प्रत्याशी होंगे।

शुक्रवार रात कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह सूची जारी की गई। कांग्रेस हाईकमान ने भाजपा में बगावत को देखते हुए पहली सूची बड़े ही सधे हुए तरीके से छोटी जारी की है, ताकि शुरुआत में ही पार्टी में गुटबाजी और विरोध न हो। इसलिए पहली सूची में 27 विधायकों को दोबारा से उनके हलकों से प्रत्याशी बनाया गया है। खास बात ये है कि किसी भी विधायक की सीटें नहीं बदली गई हैं।

इसमें 27 मौजूदा विधायक हैं, इसमें पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी सांपला से और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होडल से बादली से कुलदीप वत्स और गोहाना से सबसे उम्रदराज करीब 80 साल के जगबीर सिंह मलिक चुनावी मैदान में होंगे। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें