📅 Tuesday, 15 September 2026 | 12:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,920 🥈 चांदी (1kg): ₹239,700 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

खुशखबरी : Jio प्लान हुआ 100 रुपये सस्ता !, 75GB डेटा के साथ Netflix भी मुफ्त, जानिए अन्य कंपनियों के ऑफर

📅 15 March 2022, 12:54 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : Jio प्लान हुआ 100 रुपये सस्ता !, 75GB डेटा के साथ  Netflix भी मुफ्त, जानिए अन्य कंपनियों के ऑफर
खुशखबरी : Jio प्लान हुआ 100 रुपये सस्ता !, 75GB डेटा के साथ Netflix भी मुफ्त, जानिए अन्य कंपनियों के ऑफर

पिछले साल दिसंबर में प्रीपेड प्लान्स की कीमत बढ़ जाने के बाद से प्रीपेड और पोस्टपेड की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं रह गया है। तीनों टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ₹500 से कम वाले पोस्टपेड प्लान ऑफर करती हैं। जो सुविधा एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने ₹499 वाले पोस्टपेड प्लान में ऑफर करती हैं, रिलायंस जिओ के पास इसी तरह का प्लान मात्र ₹399 में उपलब्ध है। यहां हम इन तीनों ही पोस्टपेड प्लांस की तुलना करने वाले हैं।

Airtel का 499 रुपये का पोस्टपेड प्लान
एयरटेल के ₹499 महीना वाले प्लान में आपको 75 जीबी डेटा दिया जाता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी है। इसके अलावा 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ विंक म्यूजिक, फ्री हेलोटयून्स, और एयरटेल सिक्योर जैसे सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं।

Vodafone idea का 499 रुपये का पोस्टपेड प्लान
vodafone-idea का प्लान भी लगभग एयरटेल जैसा ही है। इसमें भी हर महीने 75 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने की सुविधा है। इसके अलावा 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ हंगामा2 म्यूजिक (6 महीने) और Vi movies and TV का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Reliance Jio का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान के मुकाबले पर रिलायंस जियो ₹399 का पोस्टपेड प्लान ऑफर करती है। इसमें भी आपको महीने भर के लिए 75 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। खास बात है कि इसमें Amazon Prime, Disney+ hotstar और जीयो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के अलावा Netflix मेम्बरशिप भी मुफ्त मिलती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें