📅 Monday, 14 September 2026 | 07:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,640 🥈 चांदी (1kg): ₹215,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

खुशखबरी : बैंक ऑफ बड़ौदा बेच रहा सस्ते घर, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

📅 07 October 2021, 10:44 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : बैंक ऑफ बड़ौदा बेच रहा सस्ते घर, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
खुशखबरी : बैंक ऑफ बड़ौदा बेच रहा सस्ते घर, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

अगर आप सस्ता घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है, जिसमें आपको सस्ते में घर (Residential Property) खरीदने का मौका मिल रहा है. BOB प्रापर्टी की नीलामी करने जा रहा है. बता दें ये ऑक्शन 08 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. बता दें ये वो प्रापर्टी हैं जो डिफॉल्ट की लिस्ट में आ चुकी हैं. बता दें IBAPI (Indian Banks Auctions Mortgaged Properties Information) की ओर से इस बारे में जानकारी दी है | बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) प्रापर्टी की नीलामी करने जा रहा है. इसमें रेसिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर प्रापर्टी शामिल हैं.

जानिए कब होगी नीलामी?

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा कि 08 अक्टूबर, 2021 को मेगा ई ऑक्शन किया जाएगा. इसमें आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की ई नीलामी की जाएगी. आप यहां पर उचित मूल्य पर प्रापर्टी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़े : LIC की पॉलिसी पर इस तरह ले सकते हैं पर्सनल लोन, नहीं चुकानी पड़ेगी EMI 

यह भी पढ़े : खुशखबरी : सरकारी बैंक कर्मचारियों के फैमिली पेंशन को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए

कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन?

बैंक ऑफ बड़ौदा के मेगा ई ऑक्शन के लिए इच्छुक बिडर को e Bkray पोर्टल https://ibapi.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस पोर्टल पर ‘बिडर्स रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

KYC डाक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

बिडर को जरूरी KYC डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे. KYC डॉक्युमेंट ई नीलामी सर्विस प्रोवाइडर द्वारा वेरिफाई किए जाएंगे. इसमें 2 कामकाजी दिनों का वक्त लग सकता है.

बैंक समय समय पर करता है नीलामी

बता दें जिन भी प्रापर्टी के मालिकों ने उनका लोन नहीं चुकाया है. ये किसी कारणवश नहीं दे पाएं हैं. उन सभी लोगों की जमीन बैंकों के द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं. बैंकों की ओर से समय समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी की जाती है. इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें