📅 Tuesday, 15 September 2026 | 09:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,014.12 ▲ +232.36 (+0.31%) निफ्टी 50: 23,416.10 ▲ +18.00 (+0.08%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,350 🥈 चांदी (1kg): ₹239,400 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने शादी से पहले रख दी ये शर्त! बताया कैसा होना चाहिए 'सपनों का राजकुमार'

📅 07 April 2023, 02:14 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने शादी से पहले रख दी ये शर्त! बताया कैसा होना चाहिए 'सपनों का राजकुमार'
मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने शादी से पहले रख दी ये शर्त! बताया कैसा होना चाहिए 'सपनों का राजकुमार'

देश के मशहूर कथावाचक जया किशोरी का नाम इन दिनों सुर्खियों में है. आपको बता दें कि जया किशोरी अपने प्रवचन करने के अंदाज से लोगों का मन मोह लेती हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं. इन दिनों उनसे जुड़ा एक सवाल लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है. काफी लोग ये जानना चाहते हैं कि जया किशोरी शादी कब करेंगी. इसके अलावा उनके सपनों का राजकुमार कैसा होगा?

  • कब शादी करेंगी जया किशोरी?

  • धार्मिक कथावाचक जया किशोरी की शादी को लेकर अभी कोई खास जानकारी नहीं आई है लेकिन जया किशोरी ने यह जरूर बताया कि उन्हें किस तरह का लड़का चाहिए जो उनका जीवनसाथी बन सकता है. शादी से पहले जो भी लड़का उनकी शर्तों को मानेगा जया उससे ही शादी करेंगी. युवा कथावाचक कहती हैं कि वह अपने माता-पिता से बहुत प्रेम करती हैं और उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि अगर लड़का समझदार हो और वह आपकी भावनाएं समझता हो तो लाइफ ज्यादा आसान हो जाती है, इसलिए सबसे पहले लड़के को अपनी समझदारी का परिचय देना होगा.

  • पहली शर्त है कि लड़का उनके और उनके माता-पिता के साथ रहें

  • जया किशोरी ने कहा कि उनकी पहली शर्त है कि लड़का उनके और उनके माता-पिता के साथ रहें, तभी वो शादी के लिए हामी भरेंगी. अगर लड़का कोलकाता से हुआ तो यह सोने पर सुहागा होगा. आपको बता दें कि जया किशोरी भी कोलकाता की रहने वाली हैं और यहीं वो अपने माता-पिता के साथ रहती हैं. गौरतलब है कि भगवत कथा का पाठ करने वाली जया किशोरी को हजारों की संख्या में लोग सुनने के लिए आते हैं. वो युवाओं को आध्यात्मिक मार्ग का दर्शन प्रदान करती हैं. इसके अलावा रोज हजारों - लाखों की संख्या में जया किशोरी का वीडियो देखा जाता है.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें