📅 Monday, 28 September 2026 | 11:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

होली के अवसर पर दुल्हन की तरह चेहरा चमकाने के लिए करें यह उपाय, इस तरह करे अपने बालो, चेहरे की देखभाल

📅 07 March 2023, 10:08 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
होली के अवसर पर दुल्हन की तरह चेहरा चमकाने के लिए करें यह उपाय, इस तरह करे अपने बालो, चेहरे की देखभाल
होली के अवसर पर दुल्हन की तरह चेहरा चमकाने के लिए करें यह उपाय, इस तरह करे अपने बालो, चेहरे की देखभाल

उबटन मुख्यतः चोकर, बेसन, दही, मलाई व हल्दी के मिश्रण को पीसकर तैयार किया जाता है. इसे नहाने से कुछ घंटे पहले शरीर पर लगाया जाता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर कर त्वचा को कोमल बनाता है.

चेहरे के लिए उबटन तैयार करें

दो चम्मच चोकर में एक चम्मच बादाम तेल, दही, शहद व गुलाब जल में सूखे पुदीने की पत्तियों का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे रोज 30 मिनट तक चेहरे पर लगाएं.

बालों का ट्रीटमेंट : बालों की सुंदरता के लिए नारियल तेल को हल्का गर्म कर बालों व स्कल पर लगाएं. फिर तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ लें. तौलिए को पगड़ी की तरह पांच मिनट तक सिर पर लपेट कर रखें.

इससे आंखों को मिलेगी चमक :

आंखों की सुंदरता के लिए काटनवुल पैड को गुलाब जल में भीगो लें. आंख बंद करके इसे आई पैड की तरह प्रयोग करें. 10 मिनट तक नीचे लेटकर आराम करें.

मेकअप में रखें ध्यान

त्वचा को साफ कर इस पर मॉइश्चराइजर लगाएं. तैलीय त्वचा के लिए अस्ट्रिंजट लोशन लगाएं. कुछ मिनट बाद त्वचा के दाग-धब्बों को कंसीलर से कवर करके अप्लाई करें. फांउडेशन का चुनाव करने में ध्यान रखें कि अगर आपकी त्वचा साफ है, तो हल्दी गुलाबी टोन वाले मटमैले रंगों का चयन करें. यदि आपकी त्वचा का रंग साफ है, पर पीला पड़ गया है, तो गुलाबी टोन को छोड़ कर मटमैले या बिस्किट रंग का चयन करें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें