Cheapest Home loan : इस बैंक ने सस्ता किया होम लोन, जानिए कहां मिलेगा आपको ज्यादा मुनाफा
📅 26 October 2021, 01:16 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की है। इसके अलावा बैंक ने वाहन ऋण पर ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कमी की है। बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस कटौती के बाद बीओआई की आवास ऋण दर 6.50 प्रतिशत से शुरू होगी। पहले यह 6.85 प्रतिशत थी। वहीं बैंक के वाहन ऋण पर ब्याज दर 7.35 से घटकर 6.85 प्रतिशत रह गई है।
बैंक ने कहा कि यह विशेष दर 18 अक्टूबर, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक लागू रहेगी। नए ऋण तथा ऋण के स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए नयी ब्याज दर लागू होगी। इसके साथ ही बैंक ने 31 दिसंबर, 2021 तक आवास तथा वाहन ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क को समाप्त कर दिया है।
बाकी बैंकों में किस दर पर मिल रहा होम लोन
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →