📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

जम्मू कश्मीर में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश के 4 और लश्कर का 1 आतंकी को मार गिराया

📅 30 January 2022, 02:33 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जम्मू कश्मीर में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश के 4 और लश्कर का 1 आतंकी को मार गिराया
जम्मू कश्मीर में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश के 4 और लश्कर का 1 आतंकी को मार गिराया

पुलवामा : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने यहां मुठभेड़  में पॉच आतंकियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने पुलवामा में चार और बडगाम  में एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया. बडगाम में आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. मारे गए आतंकियों में चार जैश-ए-मोहम्मद और एक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का है.

बडगाम में मारा गया एक आतंकी : पुलवामा के नायरा गांव में मुठभेड़ के थोड़ी देर बाद ही बडगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच दूसरी मुठभेड़ शुरू हो गई. बडगाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया.

जनवरी में अब 22 आतंकी साफ : बता दें कि अनंतनाग में पुलिसकर्मी पर हमले के बाद फरार हुए आतंकियों के पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया और पुलवामा के नायरा इलाके में आतंकियों को घेर लिया. नायरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया. नायरा इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है. इस महीने जनवरी 2022 में अब तक 22 आतंकी मारे जा चुके हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें