Banking Facilities : इन बैंको में SMS और कॉल पर मिलती हैं बैंकिंग सर्विसेज, कहीं जाने की नहीं होगी जरूरत
कोविड19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के आने के बाद से कई लोग केवल बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही बाहर जा रहे हैं। जहां तक संभव हो लोग घर बैठे ही अपने काम निपटाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में बात अगर बैंक से जुड़े कामों की करें तो डिजिटल बैंकिंग का सहारा लिया जा रहा है। बैंक भी अपने ग्राहकों को बेहद ज्यादा जरूरी होने पर ही बैंक आने की सलाह दे रहे हैं।
लेकिन अगर कोई नेट बैंकिंग या ऐप इस्तेमाल करना न जानता हो तो? ऐसे में बैंकों की टोल फ्री सर्विस काम की है। SBI (State Bank of India), PNB (Punjab National Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने कुछ खास फोन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों की मदद से ग्राहक फोन कॉल या एसएमएस के जरिए घर बैठे कुछ बैंकिंग सर्विसेज का लाभ ले सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
बैंक ऑफ बड़ौदा की व्हाट्सऐप बैंकिंग (WhatsApp Banking) सेवाओं में बैलेंस चेक, डेबिट कार्ड ब्लॉक करना, मिनी स्टेटमेंट, बैंकिंग उत्पादों के बारे में जानना, चेक बुक रिक्वेस्ट, चेक स्टेटस, ब्याज दर व सर्विसेज आदि शामिल हैं। बैंक की व्हाट्सऐप बैंकिंग का फायदा उठाने के लिए मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट में बैंक का व्हाट्सऐप बिजनेस नंबर 8433888777 सेव करना होगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज