बेंक ने किया बड़ा एलान : करोडो ग्राहकों को 1 दिसंबर से खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, जानिए क्यों
कुछ लोगों के पास S.B.I बैंक का क्रेडिट कार्ड होगा और अब 1 दिसंबर से आपको S.B.I बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के लिए अधिक भुगतान करना होगा। अगर आप ईएमआई ट्रांजेक्शन के लिए भी एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 99 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज के तौर पर चुकाने होंगे। और अब तक SBI बैंक अपने ग्राहकों से EMI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लेता था, लेकिन अब 1 दिसंबर से बैंक अपने हर ग्राहक से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर चार्ज लेगा.
SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (SBICPSL) ने अपने ग्राहकों को ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 99 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज वसूलने की जानकारी दी है। और एसबीआईसीपीएसएल की जानकारी के मुताबिक अब से कोई भी ग्राहक एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर करता है, तब भी ग्राहक को ईएमआई ट्रांजेक्शन चार्ज देना होगा।
SBICPSL की ओर से यह जानकारी भी दी गई है कि अगर आपका ट्रांजैक्शन किसी कारण से डिसेबल हो जाता है तो आपको प्रोसेसिंग फीस कुछ ही देर में वापस मिल जाएगी. और इसके साथ ही बाय नाउ पे लेटर की खरीदारी हर ग्राहक के लिए थोड़ी महंगी होगी क्योंकि आपके बैंक ने ईएमआई ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ा दिया है। और एसबीआई बैंक ने हर एक ग्राहक को ई-मेल और फोन नंबर पर मैसेज कर इस चार्ज को बढ़ाने की खबर दी है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Traffic Police Vehicle Seize Rules: ट्रैफिक पुलिस जब्त कर सकती है आपकी कार-बाइक? जानिए गाड़ी छुड़ाने का पूरा प्रोसेस और अपने अधिकार
कश्मीर के पहाड़ BJP की कोई रियल एस्टेट नहीं… : शेषनाग झील के पास खुदाई मामले में बोले आगा रुहुल्लाह मेहदी
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक नयना मोतम्मा ने दिया इस्तीफा : हिंदू महासभा के कार्यक्रम में भी हो चुकीं हैं शामिल