📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

ग्राहकों के लिए बुरी खबर : इस बैंक में बचत खाते पर घट गई ब्याज दर, चेक कर लें कहीं आपका तो नहीं है अकाउंट

📅 11 February 2022, 10:42 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ग्राहकों के लिए बुरी खबर : इस बैंक में बचत खाते पर घट गई ब्याज दर, चेक कर लें कहीं आपका तो नहीं है अकाउंट
ग्राहकों के लिए बुरी खबर : इस बैंक में बचत खाते पर घट गई ब्याज दर, चेक कर लें कहीं आपका तो नहीं है अकाउंट

ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है। बैंक ने अपने बचत खातों (Savings Account) पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। यह कटौती 0.25 फीसदी की है और 1 फरवरी 2022 से प्रभावी हो चुकी है। बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने पांच करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी 2022 से बैंक बचत खाते में 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.25 फीसदी सालाना की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। पहले यह दर 2.50 फीसदी सालाना थी। 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए ब्याज दर घटाकर 2.50 फीसदी सालाना कर दी गई है। पहले यह दर 2.75 फीसदी सालाना थी।

तीसरा सबसे बड़ा पेमेंट्स बैंक है IPPB

आईपीपीबी, Paytm Payments Bank एवं एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) के बाद तीसरा बड़ा भुगतान बैंक (Payments Bank) बन गया है। आईपीपीबी ने हाल ही में बयान जारी कर बताया था कि देश में 1.36 लाख डाकघरों (Post Office) के नेटवर्क की मदद से पांच करोड़ खाते खोले जा चुके हैं। इनमें से करीब 1.2 लाख डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद हैं जो अपने 1.47 लाख बैंकिंग सेवा प्रदाताओं की मदद से ग्राहकों को घर पर बैंकिंग सेवाएं दे रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें