📅 Thursday, 24 September 2026 | 07:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,580.54 ▼ -948.56 (-1.27%) निफ्टी 50: 23,063.10 ▼ -265.90 (-1.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,950 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

अबोहर : नीरज अरोड़ा फिर पुलिस रिमांड पर, अभी 7 केसों में गिरफ्तारी बाकी

📅 02 May 2024, 12:56 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अबोहर : नीरज अरोड़ा फिर पुलिस रिमांड पर, अभी 7 केसों में गिरफ्तारी बाकी
अबोहर : नीरज अरोड़ा फिर पुलिस रिमांड पर, अभी 7 केसों में गिरफ्तारी बाकी

अबोहर. (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा)

नगर थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह , एएसआई रंजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा पुत्र सतपाल अरोडा को 12 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे फिर से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने नीरज अरोड़ा को 420 के मामले में अदालत में पेश किया। नीरज अरोड़ा की अभी 7 केसों में गिरफ्तारी बकाया है। मामले की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार अबोहर नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा के खिलाफ नगर थानानं 2, 1, राजस्थान पंजाब अन्य स्टेटों में मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इसी के साथ लोगों के साथ ठगी मारने के आरोप में अदालत मे केस दायर किया था।

नीरज अरोडा को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया जहां पर अबोहर की अदालत ने नीरज को भगौडा घोषित किया। नीरज अरोडा को उतराखंड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभी नीरज अरोडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मामले की जांच जारी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें