📅 Thursday, 12 November 2026 | 11:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,006.17 ▲ +126.77 (+0.15%) • निफ्टी 50: 25,277.60 ▲ +22.55 (+0.09%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,100 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

राहुल गांधी से 6 साल के यूट्यूबर ने पूछा आप शादी कब करोगे...!

📅 31 January 2024, 09:29 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राहुल गांधी से 6 साल के यूट्यूबर ने पूछा आप शादी कब करोगे...!
राहुल गांधी से 6 साल के यूट्यूबर ने पूछा आप शादी कब करोगे...!

● बिहार : 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार पहुंचे राहुल गांधी से एक 6 साल के बच्चे ने सवाल किया आप शादी कब करोगे? राहुल गांधी ने बच्चे को जवाब दिया अभी तो मैं काम कर रहा हूं. जब काम खत्म हो जाएगा तब शादी कर लूंगा.

इसके बाद राहुल ने बच्चे से पूछा कि आप शादी कब करोगे? तब बच्चे ने राहुल गांधी को जवाब दिया जब मैं बड़ा हो जाउंगा तब शादी करूंगा. राहुल गांधी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर “मिस्टर बीस्ट” हट जाओ, किशनगंज का ये छोटा सा लड़का आपको विदा करने आया है, कैप्शन के साथ शेयर किया है. बच्चे का नाम अर्श नवाज है. अर्श यूट्यूब पर ब्लॉग बनाता है. उसने राहुल गांधी से मुलाकात कर ब्लॉग भी बनाया है. अर्श ने राहुल गांधी को फ्यूचर का पीएम भी कहा है.

अर्श नवाज कोचाधामन प्रखंड का रहने वाला है. किशनगंज पहुंचे राहुल गांधी का काफिला जब गुजर रहा था तब उसने सबसे गुहार लगाई की उसे राहुल गांधी से मुलाकात करनी है. लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. इस दौरान बच्चा राहुल गांधी की बस के पास पहुंच गया. बच्चे को बस के सामने खड़ा देख राहुल खुद रुक गए और बस में बैठा लिया.

राहुल ने किया किताबें भिजवाने का वादा

तब बच्चे ने राहुल गांधी को बताया कि वह यूट्यूब पर ब्लॉग बनाता है. उसने राहुल गांधी के साथ भी ब्लॉग बनाया. बच्चे ने राहुल गांधी से सवाल किया कि वह शादी कब करेंगे? इसपर राहुल गांधी ने कहा देखते हैं अभी तो काम कर रहा हूं, काम खत्म हो जाएगा तब करूंगा. इसके बाद राहुल गांधी ने बच्चे से पूछा की आप कब शादी कर रहे हो. तो बच्चे ने कहा जब मैं 23 साल का हो जाउंगा तब, अभी तो मैं 6 साल का ही हूं. बच्चे ने राहुल गांधी को बताया कि वह किताबें भी बांटता है. तब राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके लिए किताबें भेजूंगा.

Image Credit source: सोशल मीडिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें