📅 Friday, 20 November 2026 | 03:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹159,900 • ☀️ उज्जैन: 16°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

3D-Printed Post Office : बेंगलुरु में बना देश का पहला 3डी-प्रिंटेड पोस्ट आफिस

📅 21 August 2023, 12:24 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
3D-Printed Post Office : बेंगलुरु में बना देश का पहला 3डी-प्रिंटेड पोस्ट आफिस
3D-Printed Post Office : बेंगलुरु में बना देश का पहला 3डी-प्रिंटेड पोस्ट आफिस

बेंगलुरु :

(एएनआई) 3D-Printed Post Office : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पहले 3डी-प्रिंटेड पोस्ट आफिस की सराहना की। 'एक्स' (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पीएम मोदी ने लिखा हर भारतीय को कैंब्रिज लेआउट, बेंगलुरु में भारत का पहला 3डी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस देखकर गर्व होगा।

यह हमारे देश के नवाचार और प्रगति का एक प्रमाण है, यह आत्मनिर्भर भारत की भावना का भी प्रतीक है। उन लोगों को बधाई जिन्होंने पोस्ट आफिस को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। इससे पहले आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके निर्मित भारत के पहले पोस्ट आफिस का उद्घाटन किया। 1100 वर्ग फुट के पोस्ट आफिस का उद्घाटन बेंगलुरु के उल्सूर बाजार के पास कैम्ब्रिज लेआउट में आयोजित किया गया था।

इस दाैरान उन्होंने कहा कि भारत की एक नई तस्वीर जो हमने इस 3डी-प्रिंटेड तकनीक के संदर्भ में देखी। किसी ने नहीं सोचा था कि भारत अपनी 4जी और 5जी तकनीक विकसित करेगा व भारत दूरसंचार प्रौद्योगिकी के विकासकर्ता और निर्माता के रूप में उभरेगा। इसके अलावा यह भी नहीं सोचा था कि देश विश्व स्तरीय ट्रेन का डिजाइन और निर्माण कर पाएगा। 3डी प्रिंटिंग तकनीक संरचनाओं के निर्माण का एक तेजी से उभरता हुआ तरीका है। लगभग एक साल पहले, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी ने एक स्वदेशी अनुसंधान और विकास कार्यक्रम के हिस्से के रूप में भारतीय सेना के लिए एक 3डी मुद्रित संतरी पोस्ट का निर्माण किया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल