📅 Sunday, 27 September 2026 | 08:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

2 IAS अफसर सस्पेंड-पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई

📅 01 September 2023, 12:41 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
2 IAS अफसर सस्पेंड-पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई
2 IAS अफसर सस्पेंड-पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई

पंजाब :

पंजाब सरकार ने पंचायतें भंग करने पर बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत विभाग को भंग करने के मामले में 2 वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसरों पर गाज गिरी है। पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद पंचायत विभाग के प्रधान सचिव धीरेंद्र तिवारी और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि आज दोपहर पंजाब सरकार ने सभी पंचायतें भंग करने का फैसला वापस ले लिया है। राज्य सरकार अगले 1-2 दिन में अधिसूचना वापस ले लेगी। पंचायतों को भंग करने के मामले पर वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस बीच पंजाब के मुख्य सचिव ने आदेश वापस लेने की जानकारी दी थी। इससे पहले हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि किस अधिकार के तहत पंचायतों को भंग करने का फैसला लिया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें