प्रखर राजनीतिज्ञ पंडित रामचन्द्रजी बागोरा की पावन पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा
नाथद्वारा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात रमल ज्योतिषाचार्य एवम् क्षेत्र के प्रखर राजनीतिज्ञ पंडित रामचन्द्रजी बागोरा की पावन पुण्य स्मृति में नाथद्वारा इमली बाज़ार नाथद्वारा स्थित पालीवाल समाज भवन में दिनांक 12 मई से 18 मई तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ.
कथा के द्वितीय दिवस बागोरा परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत पोथी का पूजन किया गया. व्यासपीठ पर विराजित श्रीभागवत मर्मज्ञ गुरुदेव श्री मदनमोहन जी शर्मा ने श्री महादेव द्वारा देवी पार्वती को अमर कथा सुनाने एवम् भगवान शुकदेवजी जन्म का प्रसंग, अश्वत्थामा द्वारा द्रोपदी के पुत्रों की हत्या एवम् उत्तरा के गर्भ की श्रीकृष्ण द्वारा रक्षा करने, पितामह भीष्म द्वारा देहत्याग एवम् अंतिम समय में वासुदेव कृष्ण की शरण में जाने के प्रसंग का वृतांत सुनाया.
नगर के कई प्रबुद्धजन धर्म प्रेमी लोगों ने कथा का अमृतपान किया. कीर्तन के साथ भावविभोर होकर भक्तों कथा में नृत्य करने लगे. उक्त जानकारी भाजपा नेता और समाजसेवी श्री शरद बागोरा एवं हेमंत बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →