शोक संदेश : पालीवाल समाज के समाजसेवक श्री जमनालाल बागोरा का आकस्मिक निधन
पीपरड़ा : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के समाजसेवक श्री जमनालाल पिता नारायण जी बागोरा (ग्राम. पिपरड़ा) का कल दिनांक 21 अप्रैल 2021 को आकस्मिक निधन हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 22 अप्रैल 2021 को निज निवास पीपरड़ा जिला राजसमंद, राजस्थान से सुबह प्रस्थान होकर मोक्षधाम जाएगी. आप सर्वश्री राजेश बागोरा, अनिल बागोरा के पूजनीय पिताजी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री हरी जोशी (भलावतों का खेड़ा), ब्रह्मशक्ति के श्री शुभम पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी.
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Nanalal Joshi, Narendra Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
द गोल्डन ड्रीम्स एकेडमी के छात्र राजवीर जोशी का स्टेट लेवल टूर्नामेंट में चयन: नाथद्वारा में खुशी की लहर