📅 Saturday, 31 October 2026 | 03:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मुम्बई

हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव : परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

📅 18 December 2022, 12:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव : परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव : परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

मुंबई : मुंबई में चुनाभट्टी इलाके के एक हॉस्टल में एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक छात्र ने खुदकुशी की है. जबकि मृतक अंकित सिंह के परिवार का आरोप है कि उनका बेटा खुदकुशी नही कर सकता, परिवार का कहना है कि उसकी हत्या की गई है. अपने बेटे की मौत से दुखी अंकित की मां कानपुर से मुंबई आकर कॉलेज से पुलिस थाने तक चक्कर लगाकर न्याय की गुहार लगा रही है.

अंकित की मां अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए कानपुर से मुंबई आई है जो कि दर दर की ठोकरें खा रही है. हालांकि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में डॉक्टरों ने फांसी लगाने से मौत की पुष्टि की है. लेकिन मां का मन इस बात को मानने के लिए तैयार नही है.

अंकित कानपुर से आई टी आई पास करने के बाद मुंबई में चुनाभट्टी के नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में इंस्ट्रक्टर की पढ़ाई कर रहा था. इंस्टीट्यूट के हॉस्टल के कमरे में ही 6 दिसंबर की शाम उसका शव फंदे से लटका मिला.

पुलिस का कहना है कि कमरा अंदर से बंद था और दरवाजा तोड़कर खोलना पड़ा था और अभी तक की जांच में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नही मिली है इसलिए एडीआर दर्ज कर जांच जारी है.

मुंबई पुलिस डीसीपी हेमराज राजपूत ने कहा कि इस मामले में आगे की तहकीकात चुना भट्टी पुलिस कर रही है. बेटे की असमय मौत से पिता सदमे में हैं और मुंबई में अकेले ही डेरा डाले मां अब सीबीआई जांच की मांग कर रही है. अंकित की मां गीता सिहं ने बताया कि उनका बेटा कह रहा था मम्मी हम सीटीआई कर लेंगे.

इसके बाद हम इसरो में चले जायेंगे. तुम्हारा दुख दूर हो जाएगा. वो आखरी स्टेज पर जा रहा था और मास्टर कहता है आपका लड़का सुसाइड कर लिया. मेरा लड़का सुसाइड नही किया है मेरे लड़के का मर्डर हुआ है सीबीआई से जांच करवाई जाए.

अंकित के बैग से इसरो का पहचान पत्र भी मिला है लेकिन ना तो मां को पता है कि वो आई कार्ड उसे कैसे मिला और ना ही इंस्टीट्यूट और पुलिस को. पुलिस का कहना है वो इसरो को पत्र लिख जानकारी मंगाएंगे. इस बीच अंकित के मोबाइल फोन का लॉक भी पुलिस अभी तक खोलने में कामयाब नही हो पाई है इसलिए अंकित की मौत पहेली बनी हुई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें