📅 Monday, 02 November 2026 | 10:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹189,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मुम्बई

बढ़ते ट्रेन हादसों और रेलवे ट्रैक पर हो रही गड़बड़ियों के लिए भाजपा ही जिम्मेदार : संजय राउत

📅 24 September 2024, 01:53 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बढ़ते ट्रेन हादसों और रेलवे ट्रैक पर हो रही गड़बड़ियों के लिए भाजपा ही जिम्मेदार : संजय राउत
बढ़ते ट्रेन हादसों और रेलवे ट्रैक पर हो रही गड़बड़ियों के लिए भाजपा ही जिम्मेदार : संजय राउत

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बढ़ते ट्रेन हादसों और रेलवे ट्रैक पर हो रही गड़बड़ियों के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है उनका आरोप है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा शासित राज्य में कुछ भी हो सकता है।

संजय राउत से मीडिया ने सवाल किया था कि, देश में ट्रेन हादसे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में जवानों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाया गया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कटाक्ष भरा सवाल किया- यह हादसा है या फिर कुछ और है? उन्होंने आगे कहा, पुलवामा हादसा तो आपको याद ही होगा। 

भाजपा शासित प्रदेशों में चुनाव जीतने के लिए कुछ भी हो सकता है। इस मामले में गृह मंत्री को जवाब देना चाहिए कि देश में बार-बार इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं? सरकार की ओर से अब तक पुलवामा मामले की जांच नहीं हो पाई है। अगर जवानों की ट्रेन को लेकर कोई हमला या हादसा होता है तो वहां की सरकार, गृह मंत्री, रेल मंत्री जिम्मेदार हैं। 

सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं। ड्राइवर की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के आने से पहले ही कुछ डेटोनेटर में धमाका हुआ। जिससे ड्राइवर सचेत हो गया। ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

बता दें कि रविवार को कानपुर में भी ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश नाकाम हुई थी। रेलवे, आरपीएफ के अधिकारियों को रेलवे की पटरी से एक गैस सिलेंडर मिला था। इस तरह की घटनाओं पर रेलवे की ओर से जानकारी दी गई कि लगातार जांच की जा रही है। जांच में ऐसे लोगों को भी पकड़ा जा रहा है जो इस तरह की घटनाओं का अंजाम देने की कोशिश करते हैं।

दरअसल, 22 सितंबर को ही एक ऐसी खबर सबके सामने आई जिसने सबको परेशान कर दिया। पता चला कि नेपानगर में ट्रेन को डेटोनेटर से उड़ाने की कोशिश की गई थी। घटना 18 सितंबर की है, लेकिन इसका खुलासा 22 सितंबर को हुआ था। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें