📅 Sunday, 01 November 2026 | 07:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मुम्बई

‘जय श्री राम’ बोलने पर 11 साल के बच्चे की कर दी बेरहमी से पिटाई, लगवाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

📅 27 March 2024, 11:34 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
‘जय श्री राम’ बोलने पर 11 साल के बच्चे की कर दी बेरहमी से पिटाई, लगवाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे
‘जय श्री राम’ बोलने पर 11 साल के बच्चे की कर दी बेरहमी से पिटाई, लगवाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

Mumbai Local News : मुंबई के मीरा रोड के इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग के जय श्री राम बोलने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने पिटाई कर दी। सिर्फ पिटाई ही नहीं बल्कि पीड़ित से ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे भी लगवाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 सीसीटीवी फुटेज आया सामने

आरोपियों का पीड़ित का पीछा करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये घटना तब हुई जब 11 साल का बच्चा दूध लेने गया था। लड़का दूध लेकर वापस सोसायटी में अपने घर आ रहा था। सोसायटी के पास पीड़ित ने वहां खड़े एक शख्स को जय श्री राम बोल दिया। बताया जा रहा है कि उस शख्स के बगल में खड़े पांच लोगों ने रुकने के लिए कहा।

बच्चे की कर दी पिटाई

बच्चा उन्हें देखकर डर गया और सोसायटी के अंदर भाग गया। उसको भागता देख आरोपी युवक भी उसके पीछे दौड़ गए। फिर आरोपियों ने पीड़ित बच्चे को लिफ्ट के पास रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद से पीड़ित काफी ज्यादा डरा हुआ है। मीरा रोड पर इससे पहले भी साम्प्रदायिक विवाद हो चुका है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। फिलहाल पुलिस धार्मिक तनाव को देखते हुए बेहद चौकन्नी निगाह रखे हुए है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें