📅 Monday, 21 September 2026 | 09:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,560 🥈 चांदी (1kg): ₹249,300 ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मन्दसौर

बारात का अनोखा रिवाज चर्चा का विषय : दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हेलिकॉप्टर से आया

📅 22 April 2022, 08:04 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बारात का अनोखा रिवाज चर्चा का विषय : दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हेलिकॉप्टर से आया
बारात का अनोखा रिवाज चर्चा का विषय : दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हेलिकॉप्टर से आया

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बारात का अनोखा रिवाज चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां दूल्हा यशवंत धाकड़ अपनी दुल्हन भावना को लेने हेलिकॉप्टर से आया. यशवंत संपन्न किसान रमेश धाकड़ के बेटे हैं. इनकी गांव में 24 बीघा से ज्यादा जमीन और किराने की दुकान है. ये अनोखी बारात अफजलपुर थाना इलाके के बड़वन गांव में निकली. इस बारात को ले जाने के लिए साढ़े सात लाख से ज्यादा रुपये खर्च हुए. दूल्हे यशवंत धाकड़ (24 वर्ष) ने बताया कि 1 महीने पहले शादी की तारीख पक्की हुई थी. उस वक्त बारात ले जाने की बात पर मैंने पिता से कहा था कि बारात स्कॉर्पियो से ले जाएंगे. लेकिन, पिता ने तो कुछ और ही सोच रखा था. पिताजी ने मुझे बताया कि बेटा मैं तेरी बारात स्कॉर्पियो से नहीं, हेलीकॉप्टर से ले जाऊंगा और दुल्हन को उसी से लाऊंगा.

शादी का सोचा तो उसी वक्त तय कर लिया था कि कुछ अनोखा करेंगे

9 वीं कक्षा तक पढ़े रमेश धाकड़ के यशवंत एक ही बेटे हैं. उनकी शादी वो धूमधाम से करना चाहते थे. वे नहीं चाहते थे कि इस शादी में कोई कमी रह जाए. इस शादी में बुलाए गए मेहमानों को भी अनोखी गिफ्ट दी गई. रमेश ने सभी को भगवान श्री राम और माता सीता की तस्वीर दी. परिजनों ने बताया कि रमेश धाकड़ ने जब बेटे यशवंत की शादी का सोचा तो उसी वक्त तय कर लिया था कि कुछ अनोखा करेंगे. बहुत कुछ सोचने के बाद तय किया कि बेटा दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से जाएगा.

साढ़े सात लाख रुपये से ज्यादा खर्च 

अपनी अनोखी शादी से खुश यशवंत दुल्हन भावना को लेने गुरुवार शाम 5 बजे  बड़वन से रियावन तहसील पहुंचे. शुक्रवार दोनों हेलीकॉप्टर से ही पहुंचेगें. इस मौके पर दूल्हे के पिता रमेश धाकड़ ने बताया कि यशवंत उनका एक ही बेटा है.पिता रमेश ने कहा कि जब बड़े-बड़े लोग बच्चों की शादी अलग तरीके से कर सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं. एक किसान भी बेहतर तरीके से शादी कर सकता है. रमेश को हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने के लिए साढ़े सात लाख रुपये से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें