📅 Thursday, 08 October 2026 | 08:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
मन्दसौर

शापित हुई सरपंच की कुर्सी...!: 4 दिन पहले बने सरपंच की हार्ट अटैक से मौत : जो सरपंच बना, वह अलविदा हो गया...!

📅 08 October 2026, 07:55 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शापित हुई सरपंच की कुर्सी...!: 4 दिन पहले बने सरपंच की हार्ट अटैक से मौत : जो सरपंच बना, वह अलविदा हो गया...!
शापित हुई सरपंच की कुर्सी...!: 4 दिन पहले बने सरपंच की हार्ट अटैक से मौत : जो सरपंच बना, वह अलविदा हो गया...!

सरपंच की हार्ट अटैक से मौत, शॉक में पूरा गांव

5 साल में तीसरी बार बजेगी चुनावी सुगबुगाहट! जो बना, वह अलविदा हो गया!

मंदसौर. Dashpur Live

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला और मर्मस्पर्शी मामला सामने आया है। भानपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कैलाशपुर में कुर्सी की ऐसी काली छाया पड़ी है कि महज पांच साल के कार्यकाल में अब यहां तीसरी बार सरपंच पद के लिए चुनाव कराना पड़ेगा।

अभी महज 4 दिन पहले ही उपचुनाव के नतीजे आए थे, जिसमें रामप्रसाद मीणा को नया सरपंच चुना गया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था-जीत का जश्न अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि अचानक आए गंभीर हृदयाघात (Heart Attack) के चलते नवनिर्वाचित सरपंच रामप्रसाद मीणा का आज आकस्मिक निधन हो गया। इस वज्रपात से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

शापित हुई कुर्सी? पहले भी जा चुकी है जान :

इस ग्राम पंचायत का यह संयोग हर किसी को स्तब्ध कर रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस पंचायत के मूल सरपंच रमेश डायरी का भी कुछ समय पहले हृदयाघात के चलते ही निधन हो गया था। उनकी आकस्मिक मौत के बाद खाली हुई सीट पर ही उपचुनाव कराए गए थे, जिसमें रामप्रसाद मीणा ने जीत हासिल की थी।

अब नवनिर्वाचित सरपंच रामप्रसाद मीणा की भी अचानक मौत हो जाने के बाद, कैलाशपुर पंचायत के इतिहास में एक अजीब सा रिकॉर्ड बन गया है-जहां जनता को 5 साल के छोटे से कार्यकाल के भीतर तीसरी बार सरपंच चुनने के लिए मतदान के मैदान में उतरना होगा।

कलेक्टर का जनसंवाद कार्यक्रम भी टला :

इस बड़ी और अचानक हुई दुर्घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। कल यानी शुक्रवार को कैलाशपुर में मंदसौर कलेक्टर का 'जनसंवाद कार्यक्रम' आयोजित होना था। लेकिन इस दुखद घटना और स्थानीय हालातों के मद्देनजर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल में बदलाव कर दिया है। अब यह जनसंवाद कार्यक्रम कैलाशपुर के बजाय आईटीआई कॉलेज भानपुरा में आयोजित किया जाएगा।

क्या इस अभूतपूर्व संयोग के पीछे सिर्फ कुदरत का कहर है या कैलाशपुर की इस कुर्सी पर मंडरा रहा कोई रहस्य? इलाके में यह घटना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें