📅 Monday, 21 September 2026 | 09:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,050 🥈 चांदी (1kg): ₹248,600 ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
मन्दसौर

लिव-इन पार्टनर ने नहीं बनाया खाना, तो 20 साल छोटे प्रेमी ने कर दिया कत्ल

📅 06 January 2022, 02:53 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लिव-इन पार्टनर ने नहीं बनाया खाना, तो 20 साल छोटे प्रेमी ने कर दिया कत्ल
लिव-इन पार्टनर ने नहीं बनाया खाना, तो 20 साल छोटे प्रेमी ने कर दिया कत्ल

मंदसौर. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में 20 साल छोटे प्रेमी ने 65 साल की प्रेमिका की लाठी मारकर हत्या कर दी. प्रेमिका ने खाना बनाने से मना कर दिया था तो प्रेमी भड़क गया था. महिला की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पति और पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है. इसलिए अकेलापन दूर करने दोनों एक-दूसरे के करीब आए और खेत पर ही लिव इन में रहने लगे.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को थाने पर सूचना मिली कि ग्राम बनी मे बसंतीलाल मोगीया ने अपने साथ रह रही कमला बाई की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही भाऊगढ़ थाना प्रभारी रुप सिंह बेंस टीम लेकर मौके पर पहुंचे. बसंतीलाल की उम्र 45 साल और मृतिका कमला बाई 65 साल की थी. दोनों खेत पर बने घर में 15 साल से लिव-इन में रह रहे थे. दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. मंगलवार रात भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी.

इस बात पर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, उनके घर दो दिनों से खाना नहीं बन रहा था. इसी बात को लेकर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोपी ने कमलाबाई ने खाना बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया. इस पर बसंतीलाल ने उसे लाठी से मारना शुरू कर दिया. पिटाई से कमला बेहोश हुई तो आरोपी प्रेमी उसे वहीं छोड़कर भाग गया. सुबह जब वे लोगों को दिखाई नहीं दिए तो वे अंदर गए. यहां कमला मृत पड़ी थी. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बंसी को गिरफ्तार कर लिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें