📅 Monday, 09 November 2026 | 07:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +107.25 (+0.13%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +58.25 (+0.23%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,510 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
मन्दसौर

मंदसौर में पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 15 से 19 जनवरी तक होगा : राठौर समाजजन घर -घर पहुंचकर दे रहे हैं निमंत्रण

📅 28 December 2024, 07:56 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मंदसौर में पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 15 से 19 जनवरी तक होगा : राठौर समाजजन घर -घर पहुंचकर दे रहे हैं निमंत्रण
मंदसौर में पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 15 से 19 जनवरी तक होगा : राठौर समाजजन घर -घर पहुंचकर दे रहे हैं निमंत्रण

पंडित श्री उमेश जी जोशी के सानिध्य में कथा वाचक पंडित श्री ओमप्रकाश जी दवे भगवताचार्य के मुखारविंद से प्रभु श्री चारभुजा नाथ जी की कथा होगी

रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 94254 90641

मंदसौर. आगामी नए वर्ष में दिनांक 15 से 19 जनवरी 2025 तक मंदसौर में पांच दिवसीय ऐतिहासिक अविस्मरणीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें सभी समाजजन काफी सक्रियता से अपना योगदान दे रहे हैं. 

श्री सकल पंच कचेलिया तेली (राठौर) समाज मंदसौर के अध्यक्ष राजकुमार राठौर, जिला अध्यक्ष सुरेश राठौर, उपाध्यक्ष भेरूलाल चौहान, लक्ष्मी नारायण नकुम व राजेश राठौर, सचिव ओम प्रकाश सोलंकी, सहसचिव राजमल रामचंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष भेरूलाल सिसोदिया, सह कोषाध्यक्ष डाडमचंद परमार, संगठन सचिव लक्ष्मी नारायण चौहान व प्रभु लाल राठौर, सह संगठन सचिव गोवर्धन राठौर, प्रचार मंत्री मांगीलाल सोलंकी व सुनील सोलंकी, धर्मशाला व्यवस्थापक बालकृष्ण सोलंकी ने संयुक्त रूप से पालीवाल वाणी को बताया कि पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी दिनांक 15 जनवरी 2025 को पंच कुंडीय महायज्ञ हिमाद्रि संकल्प प्रात : 9ः30 बजे से आरंभ होगा. 

दिनांक 16 से 19 जनवरी तक यज्ञ तथा 18 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे बालाजी मंदिर प्रांगण कला खेत मंदसौर से प्रातः 11ः00 बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा. इसी दिन रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन खाकी कुआं स्थित धर्मशाला पर  होगा. 15 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक प्रातः एवं शाम की भोजन प्रसादी कार्यक्रम स्थल पंच कचेलिया (राठौर तेली समाज) धर्मशाला खाकी कुआं मंदसौर पर होगी. 

कार्यकारिणी सदस्य छोगमल चौहान, सत्यनारायण दसोरा, दिलीप बारोड (मुन्ना भाई तेल वाले), वासुदेव सोलंकी, गिरधारी लाल सोलंकी धर्मचंद सोलंकी, विनोद गेहलोत, ओंकार लाल चौहान (ओरा खेड़ी वाले), शंकर लाल गेहलोत, राम प्रसाद राठौर, लोकेंद्र परमार, मुकेश कमध्वजा राठौर, विक्रम दसोरा व विजय कमध्वजा राठौर ने आगे बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अभिजीत मुहूर्त में होगा. 

पंडित श्री उमेश जी जोशी के सानिध्य में कथा वाचक पंडित श्री ओमप्रकाश जी दवे भगवताचार्य के मुखारविंद से भगवान श्री चारभुजा नाथ की कथा होगी. श्री सकल पंच राठौर (तेली) समाज मंदसौर के वरिष्ठ मार्गदर्शक कन्हैयालाल भाटी (भजिए वाले), हीरालाल चौहान (ओरा खेड़ी वाले), अंबालाल गेहलोत, ब्रजकिशोर दसोरा, रामगोपाल भाटी एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रीय महासभा राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार (जावरा) ने आमंत्रित महानुभाव एवं समाज जनों से अधिकतम संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस शानदार आयोजन को सफल बनाने की अपील की हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें