पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला : TI और कॉन्स्टेबल घायल, 8 पुलिसकर्मी हथियार छोड़कर भागे
पन्ना.
पन्ना के गजना धरमपुर गांव में पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में बृजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया और आरक्षक राम निरंजन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमला बुधवार रात साढ़े 8 बजे हुआ।
सतना जिले के धरमपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी भदौरिया अपनी टीम के साथ गैर इरादतन हत्या के आरोपी पंचम यादव को पकड़ने के लिए गांव गए थे।
जैसे ही पुलिस गांव पहुंची आरोपियों और ग्रामीणों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब 40 से 50 लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। हमले के दौरान थाना प्रभारी और एक कॉन्स्टेबल को बंधक बना लिया गया, जबकि बाकी 8 पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर गांव से भाग निकले और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल थाना प्रभारी और आरक्षक को सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां थाना प्रभारी के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर LVGC की डिजिटल मीडिया क्रांति की बड़ी पहल, पहले 1,000 पत्रकारों को मात्र ₹5 प्रतिदिन में मिलेगा ₹50,000 MRP वाला AI न्यूज पोर्टल
LVGC के ‘नारीशक्ति’ अभियान को मिला पद्मश्री डॉ. सोमा घोष का विशेष आशीर्वाद : हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को सराहा
बुरहानपुर के 8 शासकीय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, 10.38 करोड़ के विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति-अर्चना चिटनिस