📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,570 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों मे रहेगा 2 दिन का टोटल लॉकडाउन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अहम फ़ैसला

📅 08 April 2021, 01:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों मे रहेगा 2 दिन का टोटल लॉकडाउन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अहम फ़ैसला
मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों मे रहेगा 2 दिन का टोटल लॉकडाउन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अहम फ़ैसला

भोपाल। कोरोना के कठिन हालात से जूझ रहे मध्य प्रदेश में अब सभी शहरी इलाकों में दो दिन लॉकडाउन रहेगा। सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल में हुई बैठक में ये फैसला लिया। प्रदेश के सभी शहरों में शनिवार और रविवार दो दिन लॉक डाउन रहेगा।

पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार रात से लॉकडाउन हो जाएगा जो शनिवार, रविवार से लेकर सोमवार की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। सीएम शिवराज ने कहा हम बड़े शहरों में कंटेनमेंट क्षेत्र भी बना रहे हैं। उसे भी बंद किया जाएगा। मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है।

भोपाल में हाई लेवल बैठक

कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए भोपाल में सीएम हाउस में अहम बैठक हुई। इसमें सीएम शिवराज के साथ सीएस इकबाल सिंह बैंस , डीजीपी विवेक जौहरी, पीएस मुख्यमंत्री, पीएस होम राजेश राजौरा, पीएस हेल्थ मौजूद थे। इनके साथ एडीजी इंटेलिजेंस, कमिश्नर भोपाल संभाग, आईजी भोपाल, कलेक्टर - डीआईजी भोपाल समेत बाकी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कोरोना के ताजा हालात की समीक्षा की गयी और उसके बाद दो दिन के लॉक डाउन का फैसला किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें