📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

भगवान से शादी को अड़ी शिवानी... रिश्तेदारों को रास नहीं आ रही युवती की 'जीद'!

📅 23 March 2024, 08:54 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भगवान से शादी को अड़ी शिवानी... रिश्तेदारों को रास नहीं आ रही युवती की 'जीद'!
भगवान से शादी को अड़ी शिवानी... रिश्तेदारों को रास नहीं आ रही युवती की 'जीद'!

ग्वालियर. (रोहित पचौरिया)

सुरक्षाकर्मी और गर्ल्स होस्टल की महिला कर्मचारी की 23 वर्षीय युवती इस बात पर अड़ गई कि उसे तो भगवान लड्डू गोपाल से ही शादी रचानी है... इस जीद से हालांकि रिश्तेदार ना खुश हैं, लेकिन माता-पिता को बेटी के संकल्प के आगे झुकना पड़ा और अब यह विवाह 17 अप्रैल 2024 को होना तय हुआ... 

मामला ग्वालियर की ब्रिज विहार कॉलोनी में रहने वाली शिवानी परिहार का है... वह भगवान कृष्ण की भक्ति में इतनी लीन हो गई कि उसने लड्डू गोपाल से ही शादी करने का मन बना लिया... तीन बहनों में सबसे छोटी शिवानी कहती हैं - मुझे रिश्तेदारों या किसी अन्य की परवाह नहीं, मीरा ने भी तो बहुत कुछ छोड़ा था, तो मैं क्यों इन बनावटी रिश्तों से डरूं..? यह जीवन उसी को समर्पित है, जिसने मुझे यह जीवन दिया... 

खबर है कि यह विवाह ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में बेहद सात्विक ढंग से होने जा रहा है... इस शादी में 250 से ज्यादा लोगों के भोजनपान की व्यवस्था भी रखी गई... विवाह समारोह 15 अप्रैल से शुरू होगा... इस दिन हल्दी-तेल, तो 16 को मण्डप रखा गया है... 17 को बारात आगमन और 18 अप्रैल 2024 को विदाई समारोह रखा गया है... भगवान लड्डू गोपाल बकायदा वृंदावन से शिवानी के घर बारात लेकर पहुंचेंगे, तत्पश्चात ये दोनों परिणय सूत्र में बंधेंगे..!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें