लुटेरी दुल्हन का मामला : दूल्हा बारात के साथ सीधे थाने पहुंचा
बड़वानी : (सचिन राठौर...) बारात के साथ सीधे थाने पर पहुंचा दूल्हा, माजरा देखकर पुलिसकर्मी भी हुए हैरान, आज होने वाली शादी के दौरान जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो दुल्हन और उसके घर वाले हो चुके थे रफूचक्कर, दूल्हे ने थाने आकर बताया पूरा माजरा, शादी के नाम पर दिए थे 1 लाख, पुलिस मान रही लुटेरी दुल्हन का मामला, पुलिस जुटी जांच में, इस दौरान दूल्हे को थाने पर जिसने भी देखा हो गया हैरान.
बड़वानी. बड़वानी जिले के राजपुर थाने पर गले में हार और सज धज के दूल्हे का रूप धारण कर पुलिस थाने पर खड़े इस शख्स को देखकर हर कोई हैरान हो गया जिसने भी इसे देखा माजरा समझने की कोशिश करने लगा। पुलिस भी हैरान थी कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाने की जगह थाने क्यों पहुंच गया।
दरअसल इस युवक का नाम भरत है और यह धार जिले के धरमपुरी का रहने वाला है। इसकी शादी सामाजिक रीति रिवाज से आज राजपुर निवासी माया रमेश के साथ होना थी। शादी के लिए बकायदा दूल्हे और उसके परिजनों ने सामाजिक रीति रिवाज से दुल्हन और उसके घर वालों को 1 लाख रुपये भी दिए थे लेकिन जब आज धर्मपुरी से बारात राजपुर आई तो दुल्हन और उसके घर वाले रफूचक्कर हो चुके थे।
अपने साथ इतना बड़ा धोखा होता देख दूल्हे वाले हैरान हो गए और आनन-फानन में दूल्हे का रूप धारण करें ही दूल्हा अपने परिजनों के साथ राजपुर थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया मामला लुटेरी दुल्हन का प्रतीत हो रहा है और पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न
इंदौर : सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन : नवंबर में दिल्ली कूच की घोषणा, आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का निर्णय