📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू बनेंगे प्रधानमंत्री...!

📅 05 June 2024, 01:55 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू बनेंगे प्रधानमंत्री...!
नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू बनेंगे प्रधानमंत्री...!

राजगढ़. दिग्विजय सिंह की हार के बाद उनके बेटे जयवर्धन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। हार की वजह जयवर्धन सिंह ने लाड़ली बहना योजना को बताया है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का असर लोकसभा में भी देखा गया। मध्य प्रदेश के जो परिणाम रहे ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी।

वहीं देशभर में इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी हो सकता है प्रधानमंत्री कोई भी बन सकता है। नीतीश कुमार चंद्रबाबू नायडू भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

मध्यप्रदेश में हार को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमें बारीकी से मंथन करने की जरूरत है। मध्यप्रदेश में जो नरेटिव सेट होना चाहिए था वह नहीं हुआ। जयवर्धन का एक और बड़ा बयान भी सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के नेता नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें