📅 Tuesday, 24 November 2026 | 06:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,950 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,200 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मेरा सुझाव-मेरा चुनाव अभियान अंतर्गत भावी बुरहानपुर कार्यशाला का आयोजन आज-श्रीमती अर्चना चिटनिस

📅 03 November 2018, 07:55 PM • ✍️ Mirza Raahat Beg... ✍ • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेरा सुझाव-मेरा चुनाव अभियान अंतर्गत भावी बुरहानपुर कार्यशाला का आयोजन आज-श्रीमती अर्चना चिटनिस
मेरा सुझाव-मेरा चुनाव अभियान अंतर्गत भावी बुरहानपुर कार्यशाला का आयोजन आज-श्रीमती अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 4 नवंबर 2018 को शाम 6.30 बजे से इंदिरा कॉलोनी स्थित राजस्थानी भवन में समृद्ध मध्यप्रदेश के तहत मेरा सुझाव-मेरा चुनाव अभियान अंतर्गत ‘‘भावी बुरहानपुर‘‘ कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशला में औद्योगिक विकास, पर्यटन, कुटीर एवं लघु उद्योग, कपड़ा व्यवसाय, सूचा प्रौद्योगिकी (आई.टी.) के विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
समृद्ध मध्यप्रदेश निर्माण हेतु भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा चलाए जा रहे है ‘‘मेरा सुझाव-मेरा चुनाव‘‘ अभियान अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश से नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए है। इसी तारतम्य में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में भावी बुरहानपुर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यषाला में जैविक कृषि विशेषज्ञ नरसिंहपुर के राकेश दुबे कृषि पर, आरर्किटेक हितेन्द्र मेहता अधोसंरचना विषय पर, सूचना प्राद्योगिकी विशेषज्ञ नरेन्द्र सैन सूचना प्राद्योगिकी (आईटी) एवं नवसारी गुजरात की रितु जैन केले के पौधे से निर्मित वस्तुओं के निर्माण विषय पर अपने विचार रखेंगे।

? बुरहानपुर अभी भी संभावनाओं से भरा- श्रीमती अर्चना चिटनिस 

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि बुरहानपुर के विकास में बुरहानपुर के जनमानस की महती भूमिका रही है और उनके विचार तथा सुझाव भावी बुरहानपुर की दिशा तय करने के दृष्टिकोण से बहुत महत्व रखते है। भारतीय जनता पार्टी, बुरहानपुर के विकास के स्वरूप का निर्धारण करने के लिए बुरहानपुर के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित करती है। आयें, साथ मिलकर रोडमेप बनाएं जिस पर चलकर बुरहानपुर अपना आकार ले सके। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि अधोसंरचना विकास, टैक्सटाइल उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन एवं कला संस्कृति इत्यादि की दृष्टि से बुरहानपुर अभी भी संभावनाओं से भरा है। हमारा बुरहानपुर प्रगतिशील होने के साथ सद्भावना एवं समरसता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रकृति की अर्चना के साथ विकास के भारतीय और आधुनिक ताने-बाने से बने-संवरे बुरहानपुर की प्रगति व समृद्धि के लिए आगामी कार्ययोजना हम मिलकर बैठकर बनाए।
मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आम जनमानस से आग्रह किया कि एक संकल्प, एक प्रयास आर खुली आंखों का सपना हम सबका, इस कार्यशाला में सपरिवार अवश्य आए, रजिस्ट्रेशन कराए और अपने अमूल्य सुझावों को साझा करें।
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो- मिर्जा राहत बेग
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल