📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

MP News: भैया थे जेल में, घर पर अकेली थी भाभी, दबे पाव पहुंचा देवर, ससुर के साथ मिल कर दिया ऐसा कांड की सबके होश उड़ गए...

📅 27 March 2025, 10:53 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP News: भैया थे जेल में, घर पर अकेली थी भाभी, दबे पाव पहुंचा देवर, ससुर के साथ मिल कर दिया ऐसा कांड की सबके होश उड़ गए...
MP News: भैया थे जेल में, घर पर अकेली थी भाभी, दबे पाव पहुंचा देवर, ससुर के साथ मिल कर दिया ऐसा कांड की सबके होश उड़ गए...

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में एक महिला अकेली घर में रहती थी. उसका पति स्मैक के मामले में जेल में बंद था. भाभी को अकेला देख देवर और ससुर घर में घुस आए और ऐसा भयानक कांड कर दिया, जिससे सभी के होश उड़ गए. फिलहाल ससुर फरार हैं, जबकि राहुल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आइए जानते हैं पूरा माजरा…

यह है मामला

रविदास नगर में रह रही 40 साल की महिला भारती जाटव का उसके देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से मकान को लेकर विवाद चल रहा था. राहुल और अतर सिंह देर रात 11 बजे भारती के घर पहुंचे. यहां तीनों में मकान को लेकर झगड़ा हो गया. जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो देवर और ससुर ने मिलकर भारती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों फरार हो गए.

इंदौर जेल में बंद पति

महिला का पति संजय जाटव स्मैक के केस में इंदौर जेल में बंद है. मृतिका भारती के मंझले देवर सुनील ने पुलिस को खबर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली तो सामने आया कि आरोपी सीसीटीवी और डीवीआर तोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. देर रात आरोपी देवर राहुल को हिरासत में ले लिया. ससुर की तलाश जारी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें