📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,337.11 ▼ -434.61 (-0.60%) • निफ्टी 50: 22,674.55 ▼ -105.70 (-0.46%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के मंत्री की बहु ने फांसी लगाकर जान दी : पारिवारिक विवाद हो सकता है वजह

📅 11 May 2022, 11:02 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश के मंत्री की बहु ने फांसी लगाकर जान दी : पारिवारिक विवाद हो सकता है वजह
मध्यप्रदेश के मंत्री की बहु ने फांसी लगाकर जान दी : पारिवारिक विवाद हो सकता है वजह

कालापीपल : मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार (22) ने मंगलवार की शाम साढ़े 5 बजे शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिजनों ने सविता के मौत की पुष्टि की है. वहीं पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है, लेकिन हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने शाजापुर जिले में फांसी लगाकर जान दे दी है. कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन सूत्र बताते हैं कि सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता हैं. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने करीब शाम सात बजे फांसी लगा ली. जब उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सविता के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है. शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा. सविता परमार की शादी 3 साल पहले इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ संपन्न हुई थी. मंत्री का परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा हैं. पुलिस भी फिलहाल चुप ही है. घटना के बाद से कालापीपल क्षेत्र के पोंचानेर गांव में सन्नाटा है. सविता का मायका शाजापुर जिले के ही ग्राम हड़लायकलां गांव में है. घटना के समय मंत्री इंदर सिंह परमार भोपाल में थें जबकि बेटा देवराज परमार मोहम्मदखेड़ा में एक समारोह में गया हुआ था. इस प्रकरण में अभी कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. सभी जगह सन्नाटा छाया हुआ हैं. गमहीन माहौल साफ दिखाई दे रहा है कि आखिर मंत्री की बहु ने आत्मा हत्या क्यों की.

इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार - फोटो : सोशल मीडिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें