📅 Monday, 05 October 2026 | 06:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,900 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

प्रेमी ने जहर खिलाकर महिला को मारने की कोशिश

📅 06 July 2024, 01:08 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी ने जहर खिलाकर महिला को मारने की कोशिश
प्रेमी ने जहर खिलाकर महिला को मारने की कोशिश

डबरा. मध्य प्रदेश के डबरा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने जिस प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया और उसके साथ लिव इन में रहने लगी. उसने ही बीच बाजार उसे जहर खिलाकर मारने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उससे पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

दरअसल महिला मनीषा रावत ग्वालियर में रहती है. उसे डबरा में उसके प्रेमी छोटू रावत ने मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद जैसे ही महिला पहुंची, शंखनी गांव निवासी छोटू और उसके एक अन्य साथी ने मंडी गेट के सामने बीच बाजार जबरदस्ती जहर खिलाकर महिला को मारने की कोशिश की.

यह देखते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए. राहगीरों ने महिला को युवकों के चंगुल से छुड़ाकर सिविल हॉस्पिटल डबरा पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को ग्वालियर रेफर कर दिया है. हालांकि पीछा छुड़ाने के पीछे क्या वजह है, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. फ़िलहाल डबरा देहात थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें