Wednesday, 16 July 2025

मध्य प्रदेश

हत्यारी दुल्हन : शादी के 15 दिन बाद सोते पति की हत्या कर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

Paliwalwani
हत्यारी दुल्हन : शादी के 15 दिन बाद सोते पति की हत्या कर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन
हत्यारी दुल्हन : शादी के 15 दिन बाद सोते पति की हत्या कर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

विदिशा में पति के बगल में सो रही पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। 5 और 6 जुलाई के रात में पत्नी ने अपने प्रेमी शुभम को घर में बुलाया। सोते हुए सोनू के हाथ पकड़े और शुभम ने कुल्हाड़ी से पति का गला काट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों की 15 दिन पहले शादी हुई थी। एक दिन पहले जब मायके से दुल्हन घर आई तो परिवार वाले होशंगाबाद नर्मदा नहाने गए थे।

ऐसे खुला राज

पुलिस ने मृतक सोनू और उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर का डाटा निकलवाया। जिसमें एक नंबर पर कृष्णा बाई की बात लगातार होती थी। हत्या वाली रात भी उस नंबर पर लगातार बात हुई थी। जब नंबर का पता किया तो वह उसके मायके के पड़ोसी का निकला। कुछ दिन पहले ही कृष्णा बाई ससुराल आई थी।

पुलिस की तफ्तीश में मृतक की पत्नी कृष्णा बाई और औबेदुल्लागंज जिला रायसेन में पड़ोस रहने वाला उसका प्रेमी शुभम उर्फ कालू कहार उम्र 25 ने मिलकर की थी। दोनों का पिछले 4 से 5 साल से अफेयर चल रहा था। कृष्णा बाई ने पति के साथ न रहने और उसकी हत्या करने की बात शुभम से की थी। दोनों आपस में मोबाइल से संपर्क में थे। कृष्णा बाई ने ससुराल के सभी लोगों के नर्मदा स्नान के लिए जाने और सोनू के साथ अकेले रहने की सूचना शुभम को दी थी। जिसके बाद शुभम औबेदुल्लागंज से ही कुल्हाड़ी साथ लेकर बाइक से आया था। गांव का रास्ता न भटके और देर न हो इसके लिए उसने मोबाइल में जीपीएस लोकेशन लगा रखा था।

रात में उसका इंतजार कृष्णा बाई कर रही थी। उसने घर का दरवाजा खोल शुभम को अंदर बुलाया और सोते हुए सोनू के हाथ पकड़े और शुभम ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। इसके तुरंत बाद वह अपने घर औबेदुल्लागंज चला गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे घर से ही पकड़ा। जिसमें उसने सब उगल दिया।

यह है मामला

विदिशा से 100 किमी दूर लटेरी तहसील के मालियाखेड़ी गांव में 5 और 6 जुलाई की दरम्यानी रात पत्नी के साथ सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई थी। चेहरा और जबड़ा बेरहमी से काटा गया था।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News